अमरोहा: अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। इस पावन पर्व के मौके पर अमरोहावासी भी बढ़ चढ़ कर भाग ले रहें है। बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में भी भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसे लेकर जिले भर के हर गांव के मंदिरों में भजन-कीर्तन होगा। भाजपा कार्यकर्ता जोरों-शोरों से इसकी तैयारियों में जुटे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा के मामले में सतर्क हैं, और जनपद में हाई अलर्ट जारी किया गया है। भाजपा के पदाधिकारियों ने इस मुख्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव बूथ अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसका उद्देश्य है कि अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के समान भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा सके।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य और दिव्य समारोह 22 जनवरी को होने वाला है, और इससे पहले पूरे देश में राममय की तैयारी हो रही है। प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों को मंदिरों में भजन-कीर्तन और रामकथा कराने के निर्देश दिए हैं। अमरोहा प्रशासन ने जिले के करीब सौ मंदिरों की सूची तैयार की है, जो 22 जनवरी को भजन-कीर्तन और रामकथा के आयोजनों में शामिल होंगे। इन मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा, जैसे कि दिवाली के दिन हर घर में दीये जलते हैं। जिले में दीयों की खरीदारी और धार्मिक ग्रंथों की मांग बढ़ रही है, जिसके लिए भाजपाई भी अभियान चला रहे हैं।

भाजपा ने जिले के सभी 1133 गांवों में स्थित मंदिरों पर भजन-कीर्तन और रामकथा के आयोजन की तैयारी की है, जिसके लिए मंदिरों की सूची तैयार की जा रही है।
————————-
जिले के मुख्य मंदिर
-शिव मंदिर, गजरौला
-गंगा मंदिर, अमरोहा
-वासुदेव तीर्थ मंदिर, अमरोहा
-चमुंडा मंदिर, हसनपुर
-शिव मंदिर, बहलोलपुर
-श्रीराम मंदिर, मंडी धनौरा
-शिव मंदिर, जोया
-शिवाला मंदिर, हसनपुर
-श्रीराम मंदिर, गजरौला
-महादेव मंदिर, बछरायूं
-शिव मंदिर, आदमपुर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *